मध्य प्रदेश

युवक ने गांव हित देखते हुए अवैध शराब बिक्री बंदकर स्वयं का नया व्यवसाय शुरू किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ सड़क में अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक शराब बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले भूपतसिंह ठाकुर ने गांव के हित को देखते हुए युवा पीढ़ी बर्बाद ना हो महिलाएं बच्चे परेशान ना हो इस उद्देश्य को देखते हुए। अवैध शराब बेचना बंद कर स्वयं की नई दुकान खोली इसमें मुख्य रूप से गांव के सरपंच मिट्ठू लाल सेन, जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह लोधी विशेष सहयोग रहा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह लोधी ने श्रीफल देकर भूपत सिंह लोधी का सम्मान किया। उनके कदम को सराहनीय बताते हुए कहां की गांव के लोगों उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । ग्रामीणों को उनका सहयोग करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button