मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाबालिक का शव को रखकर हाईवे पर चक्काजाम

सुल्तानगंज । रायसेन जिले के सुल्तानगंज में रविवार की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम किया।
ग्रामीणों ने एक नाबालिग की डेड बॉडी को सुल्तानगंज बस स्टैंड चौराहे पर रखकर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते, जब एक नाबालिग की आत्महत्या के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। उस दौरान अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, समस्या को लेकर मृतक के परिजनों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष से संपर्क किया और फिर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डॉक्टरों की अनुपलब्धता के खिलाफ चक्काजाम और स्वास्थ्य विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाएऔर जल्द से जल्द डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की। करीब 2 घंटा तक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़क पर चक्काजाम लगाते रहे। इसके बाद एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार दिलीपकुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी श्यामराजसिंह राजपूत ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और डॉक्टर की मांग को लेकर आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।
आपको बता दे कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव चेनपुरा टपरा में एक नाबालिग ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। हैं जिसको लेकर परिजन सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। और ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव के नेतृत्व में सुल्तानगंज बस स्टैंड चौराहे पर नाबालिग के डेड बॉडी को रखकर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।
भाजपा सरकार और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के गृह जिले में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष को सड़क पर आंदोलन करना जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button