किसान विजय दिवस: तीनों कृषि कानून बिलों को वापस लेने पर कांग्रेस पार्टी ने की जमकर आतिशबाजी
बोली- सत्य के आगे असत्य को झुकना ही पड़ता है, किसानों की हुई जीत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून बिलों को वापस लेने पर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पूरे देशभर में किसान विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियाें ने महामाया चौक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर देर शाम जमकर आतिशबाजी कर फुलझड़ी चलाई।रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का कहना था कि आज का दिन पूरे देश में कांग्रेस किसान विजय दिवस के रूप में मना रही है। 360 दिन से लगातार देश के अन्नदाता आंदोलन कर रहे थे। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनबिलों को वापस लेने और किसानों की मांगे पूरी करने पर यह जश्न मन रहा है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी ने कहा असत्य के सामने सत्य की विजय होती है। असत्य के आगे सत्य को झुकना ही पड़ता है। इसी संदर्भ में मोदी सरकार को भी किसानों के सही मुद्दों आगे झुकना पड़ा। पिछले 1 साल से चल रहे आंदोलन में किसानों की जीत हुई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता व प्रवक्ता मजार कबीर, जावेद अहमद खान, अबरार खान नाना, अभिषेक सेन, कामरान अली, अमर सिंह ठाकुर, अकील इंडियन, वकील दौलत सेन, असलम खान, दुलारे भाई, राजू महेश्वरी, जावेद कदीर, कमलेश कम्मू सेन, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।