क्राइम

पुलिस ने दो व्यक्तियों से 2 किलो 880 ग्राम गांजा किया जप्त

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा अवैध शराब, गांजा, स्मैक आदि मदाक पदार्थों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में 20 सितंबर 25 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मारूताल में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बैचने के लिये रखे है. मुखबिर की सूचना तस्दीक करने हेतु दविश दी गयी. पुलिस अधीक्षक निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रशीता कुर्मी के नेतृत्व में दो व्यक्तियों से 2 किलो 880 ग्राम गांजा कीमती 28880 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में राजू सिंह राजपूत उम्र 58 साल निवासी मारुताल व मिर्जा शोएब बेग उम्र 23 साल निवासी रायपुर छ.ग. हाल न्यू दमोह बताया गया।
कार्यवाही में अधिकारी/कर्मचारयों में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उनि प्रसीता कुर्मी, सउनि अभय सिंह, प्र. आर. सचिन नामदेव, म.आर. सुयन यादव, प्रआर रामकुमार, आर. गौरव, आर रूपेश, आर सुरेन्द्र, आर. हेमराज, आर प्रताप, आर जितेन्द्र पटेल, सैनिक बबलू दुबे, सैनिक महफूज मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button