मध्य प्रदेश
आगामी त्योहारों को पारम्परिक हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाने हेतु बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय पुलिस थाना गौरझामर मे शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे नायब तहसीलदार गौरझामर की उपस्थिति मे थाना प्रभारी गौरझामर रविन्द्रकुमार ने उपस्थित गणमान्य नागरिको से आगामी त्योहारों की जानकारी ली व उन्हें पारम्परिक तरीके से शांति पूर्वक मनाने हेतु सुझाव आमन्त्रित किये सभी ने इस पर मीमान्शा कर रुपरेखा को अंजाम दिया बैठक मे गणमान्य नागरिको की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में त्योहारों के अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।



