रीवा कटनी मुंबई ट्रेन की सौगात का स्वागत
सांसद विवेक तंखा की मेहनत रंग लाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी/ उमरियापान । राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के प्रस्ताव पर पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर ने चलाई रीवा से मुंबई के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी से कटनी को मिली अनुपम सौगात। 5 वातानुकूलित 8 शयनयान 6 सामान्य 2 एस एल आर डी सहित 21 कोच की होगी गाड़ी.
कटनी जिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के अथक प्रयास एवं नागरिको की जायज मांग को रेल मंत्री एवं भारतीय रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखा इस पर निर्णय लेते हुए रेल मंत्रालय ने रीवा कटनी जबलपुर होते हुए मुंबई तक यात्री ट्रेन चलाई जाने का निर्णय लिया है जिसका कटनी जिले वासियों की तरफ से स्वागत है तत संबंध में विश्व रंजन मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य पश्चिम मध्य रेल जबलपुर ने पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा जबलपुर को सूचना से अवगत कराया कि रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्पेशल ट्रेन प्रारंभ हो रही है ।
विश्व रंजन मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य पश्चिम मध्य रेल जबलपुर ने पत्र के माध्यम से बताया कि आपके सुझाव पर ग्रीष्म काल में यात्रियों की सुविधा हेतु जबलपुर रेल मंडल पश्चिम मध्य रेल द्वारा रीवा से मुंबई के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन न.02187/88 का परिचालन आगामी गुरुवार 28 अप्रेल 2022 से होने जा रहा है यह ट्रेन रीवा से प्रत्येक गुरुवार को 16.55 बजे चलकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी मार्ग से मुंबई तक जाएगी । वापसी में यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन शुकवार को मुंबई से दोपहर 13.30 बजे उक्त मार्ग से चलकर दूसरे दिन रीवा सुबह 07.50 वापस पहुचेगी ।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को मुख्यालय पमरे के पत्र क्रमांक WCRIJBP/T-537/WCR Spl. Dated 25.04.2022 द्वारा प्रत्येक दिशा में 10 ट्रिप रेल सेवा के लिए 30 जून 2022 तक अनुमोदित किया गया है जिससे ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके । इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी (अनारक्षित), तथा आरक्षित श्रेणी के वातानुकूलित प्रथम, दिव्तीय, तृतीय सहित शयनयान श्रेणी के कुल 20 डिब्बे रहेगे । इस ट्रेन में अग्रिम आरक्षण की सुविधा 26.04.2022 से प्रारंभ हो जाएगी ।



