मध्य प्रदेश

बंजारी माता जाने वाली सड़क के हाल बेहाल, जिम्मेदार मौन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। नगर साईखेड़ा में करीब तीन चार वर्ष से सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है इस कारण नगर की कई सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है रोड बनने के बाद भी सीवरेज लाइन डालने वाले रोड को खत्म कर देते हैं ऐसी कई रोड है जो बन के तैयार हुई और कुछ दिनों ही दिनो के बाद सीवरेज लाइन वालों की मेहरबानी से जर्जर हो जाती है इसका उदाहरण स्टेट हाईवे से बंजारी माता जाने वाली रोड है जो पहले की रोड थी वह बर्बाद कर दी उसके बाद कुछ ही साल हुए होंगे नई रोड का निर्माण हुआ और अभी 10 ,15 दिन से इस रोड पर लाइन डाली जा रही है चैंबर बनाया जा रहा है रोड तो बिल्कुल खत्म हो चुकी है आप फोटो में देख सकते हैं, यहां से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है इसी रोड पर नदी के उस पार कई गांव के लोगों का आना-जाना रहता है इसी रास्ते से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं जो कीचड़ में गिरकर कपड़े गंदे कर लेते हैं एवं यहीं से बंजारी मंदिर एवं शंकर जी को जल चढ़ाने महिलाएं प्रतिदिन निकलते हैं उनको इस दलदल से निकलने में परेशानी होती है। आखिर नगर परिषद बनी बनाई सड़कों कों तोड़ने की अनुमति क्यों देता है अगर सड़कों को तोड़ते हैं तो फिर सड़क को पहले जैसा क्यों नहीं करते ? सड़क खोदने के बाद ऊपर मिट्टी डाल दी जाती है जिसमे दबाव नहीं हो पाता और बड़े वाहन निकलते हैं जिससे सड़क धसक जाती है वाहन फंस जाते हैं दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इनके कार्य से नल एवं गंदा पानी जाने नाले नाले भी फूट जाते हैं जिससे गंदा पानी भी सड़कों पर फैल रहा है।

Related Articles

Back to top button