मध्य प्रदेश

बड़वारा विधायक खरीफ उपार्जन केंद्र खमतरा का औचक निरीक्षण करने पहुँचे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली खरीफ उपार्जन केंद्र खमतरा में बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह का अचानक आगमन हुआ और केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। किसानो से जानकारी ली गई कि केंद्र में किसानों को कोई दिक्कत तो नही हैं तो किसानो के द्वारा कहा गया कि यहां पर हमको कोई दिक्कत नही हैं, समय के अनुसार हमारी धान की तौल हों जाती हैं। केंद्र में माल अत्यधिक रखा होने के कारण विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के द्वारा कहा गया कि इनका परिवहन कार्य तेज किया जाए, ताकि केंद्र में अत्यधिक माल न रखा रहे। विधायक सिंह ने खरीफ उपार्जन केन्द्र खमतरा प्रभारी संतोष त्रिपाठी के द्वारा कि गयी किसानों की व्यवस्था की प्रशंसा की l

Related Articles

Back to top button