जंगली जानवरों ने दो भाइयों पर किया हमला, छोटे भाई की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीडाबर गांव में एक जंगली जानवर ने दो भाइयों पर हमला कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए दोपहर दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल उमेश आदिवासी पिता भूप सिंह आदिवासी उम्र 25 वर्ष और मुलाम पिता भूप सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी जोगी डाबर थाना कुम्हारी के निवासी बताए गए हैं, इन्होंने बताया है कि खेत पर आज दोपहर करीब 11 बजे के आसपास काम कर रहे थे तभी एक जंगली जानवर यानि कि गुलबाघ आया और छोटे भाई पर हमला कर दिया, जहां उसे बचाने मैं दौड़ा तो मुझे भी घायल कर दिया. फिर हाल दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिन का उपचार जारी है। वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके को खबर लगते ही तत्काल क्षेत्रीय रेंजर अखिलेश चौरसिया को घायलों का उपचार और उन्हें तत्काल आर्थिक नियम अनुसार मदद करने के निर्देश दिए हैं।



