मध्य प्रदेश

मतगणना दिवस 3 दिसम्बर के लिए यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव- पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह ।  विधानसभा निर्वाचन 2023 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर दमोह में संपन्न होगी। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
*अधिकारी-कर्मचारियों के प्रवेश एवं पार्किगं व्यवस्था*
            मतगणना कार्य मे लगे सभी शासकीय अधिकारी- कर्मचारी जबलपुर नाका से किशन तलैया मोड़ से लेफ्ट टर्न लेकर गेट नं 1 के सामने रिक्त मैदान मे वाहन पार्क करेंगे एवं गेट नं 1 से प्रवेश करेंगे। जबलपुर नाका में प्रवेश पत्र (ड्यूटी कार्ड) दिखाने के उपरांत ही प्रवेश दिया जायेगा।
*राजनैतिक दल के प्रत्याशी मतगणना एजेंट आदि को प्रवेश एवं पार्किंग* राजनैतिक दल के प्रत्याशी, मतगणना एजेन्ट आदि जबलपुर नाका से किशन तलैया सुखसागर ढाबा होते हुए फारेस्ट ऑफिस के बाजू से अंदर वन विभाग की रिक्त भूमि पर वाहन पार्क करेंगें एवं गेट नं 3 से पास दिखाने के उपरांत मतगणना स्थल हेतु प्रवेश करेंगें तथा पॉलिटेक्निक भवन में विधानसभा वार प्रवेश करेंगें। जबलपुर नाका में प्रवेश पत्र दिखाने के उपरांत ही प्रवेश दिया जायेगा
*प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठतम अधिकारियों का प्रवेश एवं पार्किगं व्यवस्था*
            प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठतम अधिकारी गेट नं 2 से प्रवेश करेंगे एवं गेट के पीछे राइट साइड मे मैदान मे दीवार कि ओर वाहन पार्क करेंगे ।
*फिक्स प्वाइंट एवं डायवर्सन प्वाइंट जबलपुर तरफ जाने वाले* सभी प्रकार की बस, लोडिंग वाहन बस स्टैंड चौराहे से किल्लाईनाका, सेंट्रल स्कूल वालाकोट वायपास, मारुताल बाइपास होते हुए जबलपुर तरफ जा सकेंगे एवं इसी प्रकार जबलपुर तरफ से दमोह आ सकेंगे। सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया वाहन जिन्हे जबलपुरनाका से मारुताल बाइपास तरफ जाना है, वह जबलपुरनाका से राइट टर्न लेकर पुलिस कंट्रोल रुम के बाजू से शिवनगर, आमचौपरा होते हुए बरपटी बायपास निकलेंगे या जबलपुर नाका से सेंट जोन्स स्कूल होते हुए सेन्ट्रल स्कूल, बालाकोट बाईपास, मारूताल बाईपास होते हुए जा सकेगें। जबलपुर तरफ से आने वाले सभी चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन मारुताल बाइपास से लेफ्ट टर्न लेकर बालाकोट बायपास से शहर मे प्रवेश करेंगे ।
*डायवर्सन प्वाइंट*
             मारुताल बाइपास, सुख सागर ढाबा, जबलपुरनाका बाइपास, बस स्टैंड चौराहा, किल्लाई नाका एवं सेन्ट्रल स्कूल दमोह। जबलपुर नाका बाइपास से मारुताल बाइपास तक दोनो रोड नो व्हीकल जोन रहेंगे।

Related Articles

Back to top button