मध्य प्रदेश

रायसेन किले की पहाड़ी के रास्ते पर फिर तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, मौके पर मिले पगमार्क

बाघ और तेंदुए की सर्चिंग में लगे वन कर्मचारियों को डीएफओ ने दिया प्रशिक्षण
रायसेन । रायसेन शहर के वार्ड एक नरापुरा स्थित किला की पहाड़ी के रास्ते पर मंगलवार की शाम चार बजे एक बछड़े का तेंदुए ने शिकार किया है। यह जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां पर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान मौके पर तेंदुए के पगमार्क मिले है। बछड़े के ऊपर पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले के निशान भी पाए गए है। आपको बता दें इन दिनों शहर के आसपास बाघ और तेंदुए का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। वन विभाग द्वारा बाघ और तेंदुए पर नजर रखने के लिए करीब 60 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। वही डीएफओ विजय कुमार द्वारा बाघ और तेंदुए की सर्चिंग में लगी छह टीम ऑन में शामिल 60 से ज्यादा वन कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण भी दिया गया डीएफओ द्वारा कर्मचारियों को बाघ और तेंदुए की सर्चिंग के दौरान किन संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है कौन से संसाधन उनके पास होना चाहिए और कैमरा को भी अपडेट करने संबंधित जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button