मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा तहसील में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

सिलौड़ी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान, ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार बारिश से क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। पानी घरों और दुकानों में घुस चुका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
नदी नाले उफान पर जिससे आवागमन बाधित हो गया है । इससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र में आर्थिक क्षति भी हुई है । बेलकुंड नदी, मोरी, दतला, हिरण, लभेर, सुआ नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के नजदीक नहीं जाने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने अपील की है। प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए हैं और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button