पंचायत के सरपंचों की तरह नगर पालिका नगर परिषदों के अध्यक्षों को भी अधिकार वापस मिले, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाई पुरजोर मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गांवों की सरकार ग्राम पंचायतों के सरपंचों की तरह अधिकार वापस दिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिकाओं के अध्यक्षों ने उन्हें अधिकार वापस दिए जाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की जा रही है। रायसेन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जमना सेन भाजपाईयों द्वारा समस्त नगर पालिका परिषद नगर परिषद के बैनर तले सीएम चौहान को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में खासतौर पर प्रदेश की शिवराज सरकार से यह मांग की गई है जब सरपंचों को उनको पंचायत में विकास कार्यों के लिए तीसरी मर्तबा वित्तीय अधिकार फिर से सौंपे गए हैं तो हमको भी अधिकार वापस देकर कुर्सी पर बिठाया जाए। हम भी जनता की समस्याओं विकास कार्यों की सौगात देना चाहते हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, राजेन्द्र बघेल, मनोज कुमार कुशवाहा गोपालपुर, रघुवीर सिंह मीणा, ब्रजेश चतुर्वेदी, कन्हैया सूरमा, भैया लाल कुशवाह, अमिता जसपाल सिंह अरोरा सीहोर, मुकेश टण्डन विदिशा, अशोक मालवीय आलोक शर्मा भोपाल आदि शामिल हैं।



