मध्य प्रदेश

जिला जेल पठारी भवन पर एसडीएम एवं जेल अधीक्षक एलके खरे, जेलर केके तिवारी ने झंडावंदन कर ली सलामी

कैदियों को मिली 5 और 3 दिन विशेष परिहार माफी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिला जेल पठारी में बुधवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पूरे जोश उत्साह उमंग के साथ मनाई गई। एसडीएम एवं जेल अधीक्षक एलके खरे, जेलर के के तिवारी द्वारा झंडावंदन कर सलामी ली गई।जेल पठारी के कैदियों राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति दी गई। इस पावन अवसर पर एसडीएम खरे जेलर केके तिवारी सहितजेल प्रहरी वसीम खान पवन कुमार शर्मा, रामबरन सिंह सहित कैदी उपस्थित हुए।कैदियों को लड्डू वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।वहीं खीर पूड़ी सब्जी का रुचिकर भोजन कराया गया।
कैदियों को सजा में मिली माफी….
26 जनवरी के पावन अवसर पर जिला जेल अधीक्षक केके तिवारी द्वारा 10 साल तक की सजावाले बंदियों को जेल नियमावली के अनुसार 5 दिनों का विशेष परिहार माफी,6 से 5 साल तक कम सजा वाले कैदियों को 3 दिवस का विशेष परिहार माफी दी गई है।

Related Articles

Back to top button