लोधी महासभा एवं आलोक संघ की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रविवार को लोधी महासभा एवं आलोक संघ की बैठक का आयोजन पार्षद वृजेश लोधी के मकान पर संपन्न हुआ जिसमें आगामी रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। समाज में बच्चों एवं बच्चों की प्रतिभा को कैसे आगे बढ़ाया जाए एवं समाज को कैसे आगे ले जाया जाए इस विषय पर गहन चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में जिला लोधी महासभा के पदाधिकारी गण, प्रदेश आलोक संघ महासचिव रघुवीर प्रसाद भदोरिया, आलोक संघ जिला अध्यक्ष रणधीरसिंह लोधी, मंडी सचिव गुलाबसिंह लोधी, राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष आलोक संघ देवी प्रसाद लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्रसिंह लोधी, आलोक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह लोधी, जीवनसिंह लोधी, केशव प्रसाद लोधी एवं लोधी समाज के वरिष्ठ जन्म मौजूद रहे।



