12 मार्च को लोक अदालत का आयोजन
सिलवानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमकारनाथ के मार्गदर्शन में 12 मार्च को लोक अदालत में राजीनामा के संबंध में न्यायालय प्रांगण सिलवानी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता संघ सिलवानी के समस्त अधिवक्ता गण एवं न्याययालीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। लोक अदालत शिविर के माध्यम से तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपेश समैया, केके नेमा, आरके नेमा, लुकमान, सुनील श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी, सुरेंद्र तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, जीएस रघुवंशी, संजय जैन आदि उपस्थित रहे। जागरूकता षिविर में लोक अदालत में राजीनामा के संबंध में चर्चा की गई एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जाने प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात सुनील श्रीवास्तव अधिवक्ता के द्वारा शिविर कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी अधिवक्ता गण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।



