मध्य प्रदेश

वरिष्ठ समाजसेवी रघुवीर प्रसाद साहू का निधन


सिलवानी। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त शिक्षक रघुवीर प्रसाद साहू का षनिवार की सुबह दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लोग हतप्रभ रहे गये।
ज्ञातव्य है कि 31 दिसंबर 2021 को ही वह षासकीय प्राथमिक बेगवांकलां से सेवानिवृत्त हुए थे उनके विदाई समारोह में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए उनके कार्यकाल एवं समाजसेवा के कार्यों की सराहना की थी। उनकी धर्मपत्नि का स्वर्गवास भी कुछ समय पूर्व हुआ था। उनके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है जिनका विवाह हो चुका है। रघुवीरप्रसाद साहू जिला साहू समाज में विभिन्न पदों पर रहे और उनके अथक प्रयासों से नगर के बरेली रोड पर साहू समाज की धर्मषाला का निर्माण भी किया गया। जिनका अंतिम संस्कार गांधीनगर मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।।

Related Articles

Back to top button