धार्मिक

सिलौंडी में नव निर्मित मंदिर में भगवान शंकर की स्थापना

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया

उमरियापान । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिलौड़ी क्षेत्र में भगवान शंकर की घर घर पूजन, अभिषेक का आयोजन हुआ । प्राचीन शिव मंदिर, बाला जी मंदिर, पंचमुखी सेवा न्यास सहित मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक पूजन हुआ । सिलौंडी के शिव चौक में पुराने शिव मंदिर का पुनः निर्माण हुआ । महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई । भगवान शिव का अभिषेक ,पूजन अर्चन कर प्रसाद का वितरण हुआ । इस अवसर पर बंटू राय नेगई,आरती राय, कंजू राय, सरला राय, डॉक्टर सुशील राय, हेमंत राय, शरद राय, विनोद राय, अमरीश राय, सेवाराम साहू, शिप्रा राय, प्रियम राय, छवि राय, अनिकेत राय, देव राय सहित ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button