मध्य प्रदेश

पशुपालकों ने बड़वारा विधायक से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई मांग की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में भैंस चोरी के आरोप पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पशुपालकों ने बड़वारा विधायक के निज निवास जाकर उनसे मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सभी पशुपालकों के पुराने चोरी की घटना की लिखित रिपोर्ट दोनों आरोपियों के घटनास्थल के सबूत देने के बाद भी पुलिस ने कमजोर केस बनाया जिसके कारण आरोपियों को तुरंत न्यायालय से जमानत मिल गईं। हम पशुपालक न्याय के लिए भटक रहे है। बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने तत्काल कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को पूरी जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पशु पालकों को न्याय दिलाने का आश्वान दिया ।

Related Articles

Back to top button