मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा किया गया स्कूल शिक्षा मंत्री का अभिनन्दन

शासकीय अशासकीय विद्यालयों में गुरुवंदन कार्यक्रम मनाना एक ऐतिहासिक निर्णय रहा – डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रांताध्यक्ष
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ को प्राप्त आमन्त्रण पश्चात प्रतिनिधि मंडल की स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट वार्ता हुई प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ डॉक्टर क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री से शिक्षक हित में जारी हुए एवम लम्बित आदेशो के जारी होने एवम जारी हुए आदेशो के जस के तस क्रियान्वयन की चर्चा पर मंत्री ने अतिशीघ्र समस्त आदेशो के क्रियान्वयन के दुरभाषिक निर्देश विभागीय अधिकारियों को प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रवीर सिंह द्वारा समूचे मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाये जाने के विभागीय आदेश प्रसारित करवाये जाने के उल्लेखनीय कार्य पर मंत्री महोदय का अभिनंदन कियास प्रतिनिधि मंडल में भोपाल महानगर के अध्यक्ष विकास सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष नागेश पांडे, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन, जबलपुर जिला सचिव आशीष तिवारी, संभागीय सचिव भोपाल संभाग गोविंद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, महिला उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी, प्रवीण तिवारी आदि पदाधिकारी सम्मिलित थे।



