मध्य प्रदेश

अतरसुमा में बन रही गुणवत्ता हीन पानी की टंकी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अतरसूमा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी में गुणवत्ता हीन निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने आज जनकल्याण शिविर में की है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार सचिन उपाध्याय अपनी मनमानी करते हुए पानी की टंकी बनाते हुए गुणवत्ता सामग्री का उपयोग कर रहा है जिसमें कुछ ही महीनों में पानी की टंकी गिरा सकती है। निर्माणधीन टंकी में तराई भी नही हो रही है। ग्रामीणों ने बताया जल जीवन मिशन का कार्य पूरा भी नही हुआ और ठेकेदार के कर्मचारी ग्रामीणों से अवैध रूप से नल कर की राशि भी वसूलने लगे है ।
ग्रामीणजनों ने उच्चाधिकारियों से ठेकेदार पर करवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button