जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व, बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर बांटी खुशियां

आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, शिक्षा और संस्कार का दिया संदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए अवधेश पुरी गोस्वामी ने अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1, पथवारी में बच्चों के बीच मनाया । इस अवसर पर उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री, पहाड़ा चार्ट, पेंसिल तथा चॉकलेट वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक उपहार प्राप्त किए । अवधेश पुरी गोस्वामी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि बच्चों की शिक्षा व संस्कार ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं ।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने अवधेश के इस प्रेरणादायक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना एक अनुकरणीय पहल है, जिससे शिक्षा और सेवा का संदेश समाज तक पहुंचता है।
अवधेश के पिता गणेशपुरी गोस्वामी ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका पुत्र आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा, शिक्षा और धर्म के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करता रहे । उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार ही समाज को बेहतर दिशा देने का कार्य करते हैं ।



