मध्य प्रदेश
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के निर्माण को मध्य प्रदेश सरकार ने दी प्रशासकीय मंजूरी
रायसेन । सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के निर्माण को मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। सांची विश्वविद्यालय को मध्य प्रदेश शासन ने रायसेन जिले में सांची स्तूप के नज़दीक 120 एकड़ जमीन आवंटित की थी उसी पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाना है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण और अधोसंरचना विकास के लिए प्रथम चरण में मध्यप्रदेश सरकार ने 48 करोड़ 18 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। सांची विश्वविद्यालय का निर्माण मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम करेगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।