मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । गुरूवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील इकाई सिलवानी के बैनर तले माननीय प्रधानमंत्री के नाम तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों से अवगत कराते हुये शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ इकाई सिलवानी अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार राय, महेंद्र दुबे, गोविंद नामदेव, दुर्गावती लोधी, लक्ष्मीनारायण मालवीय, दीनानाथ श्रीवास्तव, नवलकिशोर साहू, सौरभ जैन, संतोष बाजपेई, कुंवर राजपूत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button