मध्य प्रदेश

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 ओवरलोड डंफरो को जप्त किया


रायसेन। रायसेन में एक बार फिर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जा रहे 7 ओवरलोड डंफरो को जप्त कर आरटीओ ऑफिस में खड़े किए है, जुर्माने की कार्यबाही के लिये कलेक्ट्रेट कोर्ट में किये जाएंगे पेश।
रायसेन जिले में खनिज विभाग लगातार खनिज माफियाओं पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है इसी कड़ी में खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 7 डंफरो को ओवरलोड पाया जिसके बाद उनको जब्ती की कार्यवाही की और उन्हें आरटीओ ऑफिस में खड़े किये गए हैं,रात 8 बजे तक चली।खनिज माफियाओं में खनिज विभाग के द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मच गया है और खनिज माफिया बगले झांकते नजर आए। खनिज निरीक्षक राजीव कदम और उनकी टीम ने स्थानीय चोपड़ा मोहल्ले पर चेकिंग के दौरान 7 डंफरो को रॉयल्टी से अधिक ओवरलोड पाया इसके बाद उनको जब्ती की कार्रवाई की।खनिज इंस्पेक्टर राजीव कदम ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण इन डंफरो को खड़ा किया गया है वैधानिक कार्यवाही के लिए रायसेन कलेक्ट्रेट कोर्ट में इनका पेश किया जाएगा और जो भी जुर्माना बनेगा वह नियम अनुसार इन पर किया जाएगा।आपको बता दें कि रायसेन में इस समय खनिज माफियाओं के होश उड़े हुए हैं क्योंकि खनिज विभाग द्वारा आए दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है इसके बाद सभी खनिज माफिया बगले झांकते नजर आ रहे हैं, तो वहीं खनिज विभाग के द्वारा की जा रही इस कार्यवाही की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Related Articles

Back to top button