मध्य प्रदेश

गोताखोर की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से निकाला गया मानवी का शव

एक गांव की तीन बच्चियों उसमें से दो सगी बहनों की मौत से पसरा मातम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम परसवारा के समीप स्थित नर्मदा दाई तट नहर में नहाने गई चार बच्चियों के डूबने की घटना रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी । जिसमें से दो बच्चियों के शव पहले ही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा बाहर निकाले जा चुके थे, जबकि एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया था। एक अन्य सात वर्षीय बच्ची की लगातार एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं लग पा रहा था। घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ कड़ी मशक्कत करते हुए आखिरकार चौथी बच्ची मानवी का शव नहर से बाहर निकाल लिया । परसवारा गांव की असमय तीन बच्चियों उसमें से दो सगी बहनों की मौत इस तरह होने से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल व्याप्त है।
यह थी घटना
रविवार की सुबह थाना उमरियापान अंतर्गत परसवारा नर्मदा नहर में गांव की चार बालिकाएं नहाने गई थी । नहर के पानी में डूबने से सिद्धिका पिता मनोज लोधी उम्र 12 साल एवं अंशिका पिता बसंत लोधी उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई । गत रविवार को गोताखोरों ने उनके शव को नहर से निकाल लिया था । बच्चियों की डूबने की घटना में अनन्या पिता अमित पटेल उम्र 12 को बचाव दल के द्वारा बचा लिया गया था ।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चौथी लड़की 7 वर्षीय मानवी पिता मनोज लोधी को उसकी बड़ी बहन सिद्धिका ने घटना के पूर्व नहला धुलाकर नहर के किनारे बिठा दिया था, लेकिन बाद में बच्चियों को नहर में डूबता देख मानवी भी नहर में उतर गई । जिसका शव आज घटना के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला । एक ही गांव की तीन बच्चियों की समय मौत के कारण पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button