क्राइम

कलयुगी माँ ने अपने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या

आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । एमपी के रायसेन जिले के देवरी में एक मां ने अपने ही नाबालिक बेटा और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या दी घटना स्थल से हत्यारी मां फरार हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र के वार्ड चार आलनपुर का गुरुवार दोपहर का है, ग्रामीणों की सूचना पर देवरी थाना प्रभारी हरिओम आथस्या मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार राधिका आदिवासी ने अपने ही 2 साल के बेटे देव उर्फ दीपक और 5 साल की बेटी नैना की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या दी और घटना स्थल से फरार हो गई।
राधिका के ससुर रमपू आदिवासी ने बताया मेरा बेटा राहुल आदिवासी ढाबे पर मजदूरी का काम करता है वह सुबह घर से मजदूरी के लिए निकल गया था और मैं भी काम पर घर से निकल गया था सूना घर था अचानक राधिका आदिवासी ने घटना को अंजाम दिया और दोनों बेटा बेटी की हत्या कर दी। राधिका आदिवासी घटना को अंजाम देकर भाग गई थी।
जानकारी के अनुसार, महिला जिस झोपड़ी में रहती है, वहीं बच्चों की हत्या की। वो पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदल रही है। पहले उसने कहा कि वह पति से अलग होना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार डाला। फिर कहने लगी कि खुद भी मरना चाहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या के बाद मूड बदल गया और सुसाइड नहीं किया। महिला के पति राहुल का कहना है कि पत्नी का 2 महीने पहले सिर दर्द हुआ था। उसका इलाज चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटा और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है मौके से महिला फरार हो गई थी पर पुलिस द्वारा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है महिला से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button