बाइक सवार दो व्यक्तियो की घटना स्थल पर मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सिलवानी । शनिवार की शाम राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से 5 किमी दूर ग्राम चिचौली में अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियो की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 7 बजे के लगभग राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम चिचौली के पास बजाज डिस्कवर बाइक क्रमांक एमपी 38 एमबी 8622 को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियो की घटना स्थल पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई है कि दोनों व्यक्तियों के सिर बुरी तरह बड़े वाहन के टायरों में पिचल गए है। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई। मृतकों की अभी तक पहचान नही सकी है। पुलिस दोनों व्यक्तियो के शवों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाने एवं पहचान में लगी हुई है।

सूचना मिलने पर एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी, एसआई रामसुजान पांडेय एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं।
एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी ने बताया कि सिलवानी उदयपुरा रोड पर ग्राम चिचोली के पास ट्रक से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों का एक्सीडेंट हुआ है । दोनों की मौके पर मौत हो गई है। अभी एक व्यक्ति की पहचान अतरसिंह पिता मोहनलाल आदिवासी ग्राम ककरुआ के रूप में हुई है। अन्य मृतक की पहचान की जा रही है। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।




