गौवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लगाए जा रहे

रेडियम स्थानीय युवाओं का अथक प्रयास
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर में विभिन्न स्थानों में बैठे गौवंशो की सुरक्षा हेतु प्रयास में युवाओं द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शुभ अवसर पर श्रीश्री 1008 बनवारी दास महाराज के आशीर्वाद से युवा सेवा समिति द्वारा गौवंशो को दुर्घटनाओं से बचाने हेतुअथक प्रयास करते हुए विभिन्न गाय को रेडियम व बेल्ट गौ माताओं को लगाने का शुभ कार्य किया जा रहा हैं।
इस दौरान समिति के अक्षय पाठक ने बताया कि आये दिन गौवंश घायल एवम् हाइवे पर वाहनों की टक्कर से गौ माताओं की मौत हो रही हैं। इन गौ माताओं को रेडियम व बेल्ट लगे होने से दूर से ही आ रहे वाहन चालक को रेडियम दिख जाएगा और एक्सीडेंट पर अंकुश लगेगा। हमारी गौ माताओं की जान भी बच जाएगी। गौवंशो को दुर्घटनाओं को बचाने की इस पहल में समाज सेवी युवा नीरज पांडे, गौरव चौबे, ऋषभ द्विवेदी, शुभम सोनी, दीपक साहू, सत्यम तिवारी, आशीष नामदेव, ज्ञान सागर द्विवेदी, अर्पित शिवहरे, विशु गौतम, हैप्पी ठाकुर और अन्य सभी लोगों के द्वारा गौ माताओं को रेडियम बेल्ट लगाए जाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।



