मध्य प्रदेश

SSC एवं विभिन्न परीक्षाओं में हो रही, अनियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । SSC एवं विभिन्न परीक्षाओं में हो रही अनियमितता एवं परीक्षाओं की निष्पक्षता पारदर्शिता और समयबद्धता आयोजन हेतु समस्त प्रतियोगी छात्र छात्राएं द्वारा महामहिम ‌राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ‌DOPT के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा .
हाल ही में SSC द्वारा आयोजित सिलेक्शन पोस्ट की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कई प्रकार की समस्यायों का सामना करना पड़ा
1.परीक्षा सेंटरों की दूरी 500 किलोमीटर से अधिक होना

  1. सिस्टम का सही से काम न करना
  2. टेक्निकल गिल्च होना
  3. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार ज्ञापन में छात्र छात्राओं ने प्रमुख मांगे की जिसमें इस माह आयोजित होने वाली SSC-CGL परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की
    ज्ञापन में दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
    सरकार को सभी परीक्षाएं निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आयोजित कराना चाहिए एवं परीक्षाओं का कांट्रेक्ट अनुभवी कंपनीयों को देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button