मध्य प्रदेश

प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ से मंत्री धर्मेन्द्रसिंह लोधी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ दमोह के द्वारा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान एवं मध्य प्रदेश के शिक्षकों के केश लेस हेल्थ कार्ड की सुविधा दी जाए इसके अलावा जिले की स्थानीय मांगे दमोह जिले के शिक्षकों सातवें वेतनमान की पांचवी क़िस्त, 2023 अक्टूबर नवंबर दिसंबर महंगाई भत्ते की एरियस की राशि का भुगतान जुलाई अगस्त सितंबर 2024 तीन सामान किस्तों के महंगाई भत्ते की एरियस राशि का भुगतान प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के लाभार्थी शिक्षकों को क्रमोन्नति लगाकर एरियस की राशि का भुगतान एवं जिन शिक्षको के क्रमोन्नति के आदेश नहीं हुए हैं उनकी क्रमोन्नति के आदेश जारी करने के लिए मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। मंत्री जी ने तुरंत कलेक्टर को फोन लगाकर ज्ञापन के आदेश की प्रति व्हाट्सएप पर भेजी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को फोन पर बात कर ज्ञापन की प्रति व्हाट्सएप पर भेजी एवं तत्काल दीपावली के पूर्व समस्त एरियस की राशि संबंध शिक्षकों को भुगतान करने के लिए कहा एवं कैशलेस कार्ड के संबंध में मंत्री जी ने कहा कि हम आपके संगठन के मांग की। बात मुख्यमंत्री जी तक रखेंगे एवं कैशलेस कार्ड के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। ज्ञापन में उपस्थित रहे प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन खरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश असाटी, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत पटेल, पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जैन, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष देशराज यादव, कोषाध्यक्ष मोहन ठाकुर, मीडिया प्रभारी विजय सिंह, महामंत्री संजय गंगरा, सचिव नरेंद्र नामदेव, सहसचिब अजय रोहित, मंत्री गोपाल पटेल, तखत सिंह लोधी, मानसिंह लोधी, बृजेश मेहरा, रमेश पटेल,  गिरजा प्रजापति, हेमेंद्र कोरी, प्रमोद प्रजापति, बीकेश राय, धन प्रसाद दहिया, मयंक सोनी, बैजनाथ नामदेव, रामरतन अहिरवार, अमित नामदेव, अरविंद पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, संतोष कटारिया, श्यामनारायण विश्वकर्मा, ललित सेन, टेक सिंह, साहब सिंह, मान सिंह, पवन विश्वकर्मा, जगन्नाथ चक्रवर्ती, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, टीआर अहिरवाल, मानसिंह राजपूत, अंजली जैन, प्रमेन्द्र तिवारी की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button