मध्य प्रदेश

वीट जलहरी पुरानी खकरी पत्थर उठाकर कर रहे हैं नई खकरी का निर्माण वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले रेंज तेजगढ़ बीट जलहरी बीट मामला वन विभाग के द्वारा प्लांटेशन की खकरी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।वन विभाग द्वारा पुरानी खकरी पत्थर उठाकर लगाया जा रहा है वर्षा पहले बनी बंशीपुर बीट के कलहरा के जंगल के पास की खकरी को मिटाकर पत्थर उठाएं जा रहे बीट प्रभारी एवं डिप्टी के द्वारा ट्रैक्टरों से पत्थर डलवा कर जलहरी बीट में लगाया जा रहा है पुराने खकरी नष्ट कर नई खकरी निर्माण कार्य किया जा रहे हैं। इस प्रकार यहां के बीट प्रभारी डिप्टी रेंजर के द्वारा वन विभाग लाखों चूना लगा रहे । यहां तक की पंचायत में जो खकरी बनी है उसमें भी वन विभाग का पत्थर लगाया गया है खकरी मिटाकर बनाएं गये हैं जनपद पंचायत प्रतिनिधि सुजान सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की है। संपूर्ण मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम नियम के अंतर्गत कार्रवाई होनी चाहिए। अच्छी तरह से जांच होती है तो करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार सामने आएगा आसपास के जो पंचायत में खकरी बनी है वह भी वन विभाग की खकरी को मिटाकर ही बनाई गई है। यह सब सरपंचों एवं वन कर्मचारी की मिलीभगत से हो रहा।
इस संबंध में डीएफओ का कहना है कि जांच करवाता हूं जो जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button