मध्य प्रदेश

अपहृत नाबालिग को खोजने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

सिलवानी | सोमवार को कुशवाह समाज और परिजनों ने 18 मई से अपहृत नाबालिग बालिका को खोजने के लिए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नाबालिग को ले जाने वाले के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक बालिका को नहीं खोजा है, जिससे माता-पिता की हालत बिगड़ रही है। नाबालिग को बालिग दिखाने के लिए आरोपी ने उसके आधार कार्ड में भी परिवर्तन किया है। बालिका का जन्म वर्ष 2009 का है। आधार कार्ड में बालिका का जन्म वर्ष परिवर्तित कर वर्ष 2005 करा दिया गया है, जबकि वर्ष 2005 में प्रार्थी का विवाह तक नहीं हुआ था। प्रार्थी का विवाह 2007 में हुआ है और बालिका अभी नाबालिग है। आधार कार्ड में जन्मतिथि परिवर्तन करने वाले आधार सेंटर के संचालक के विरूद्ध एवं उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने वाले सुरेंद्र के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, जगदीश, रितेश सहित परिजन और महिलाए भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही ।

Related Articles

Back to top button