धार्मिक

सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले आपको स्नान करना चाहिए

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
◈〣• जय माता दी •❥〣◈
🚩 गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले आपको स्नान करना चाहिए। स्नान करने से न केवल हमारा तन साफ होता है बल्कि मानसिक शांति के लिए भी सुबह उठकर नहाना बेहद जरूरी माना जाता है। जो लोग सुबह उठने के बाद नहाते नहीं हैं, उन्हें मानसिक विकार घेर सकते हैं। अक्सर ऐसे लोग अशांत आपको दिख सकते हैं।
💁🏻 सुबह के समय ये कार्य करना आपके लिए बेहद कल्याणकारी
▪️ स्नान करने के बाद आपको सुबह के समय अपने इष्ट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। प्रात:काल में इष्ट या फिर ईश्वर का ध्यान करने से दिन भर आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके साथ ही पितरों का ध्यान भी सुबह के समय आपको अवश्य करने चाहिए। ऐसा करने से पितृदोष से जुड़ी समस्याओं से भी आपको झुटकारा मिल सकता है।
▪️ सुबह नए दिन की शुरुआत होती है और नए दिन का आगाज आपको सकारात्मक ध्यान, आत्मचिंतन के साथ करना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग सुबह के साथ चिंतन करते हैं, उनके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। ऐसे लोग जीवन की सार्थकता को समझ पाते हैं और अच्छे-बुरे में भेद कर पाते हैं। इसलिए सुबह कुछ समय आपको चिंतन-मनन के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
▪️ सुबह के समय धार्मिक पुस्तकों या फिर ज्ञानवर्धक पुस्तकों को अध्ययन करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। पुस्तकों के अध्ययन से आपके विचारों में नवीनता आती है और साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है। इसलिए सुबह के समय कुछ देर किसी ज्ञानवर्धक पुस्तक का अध्ययन भी आपको जरूर करना चाहिए।
▪️ सुबह के भोजन से पहले एक निवाला या एक रोटी आपको गाय माता के लिए रख लेनी चाहिए, अगर गाय नहीं है तो कुत्ते को भी आप रोटी खिला सकते हैं या फिर पक्षियों को दाना डाल सकते हैं। माना जाता है कि, ऐसा करने से आपको ईश्वर के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
▪️ गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह के समय मंत्र जप करने से आपके जीवन में क्रांति घटित हो सकती है। मंत्र भले ही कोई भी हो लेकिन प्रतिदिन एक ही समय पर आपको उस मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही मंत्र जप की संख्या भी रोजाना समान होनी चाहिए। मंत्र के जप से आपको शारीरिक और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है और आपका तेज बढ़ता है। अगर आप प्रतिदिन केवल ‘ऊँ’ का उच्चारण भी करते हैं तो आपको कई अच्छे बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं।
▪️ सुबह के समय किये जाने वाले ये कार्य आपकी ऊर्जा में वृद्धि करते हैं और विचारों में सकारात्मकता लाते हैं। गरुड़ पुराण में बताए गए ये कार्य आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत भी कर सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button