पेसा मोबिलाइजर्स की सेवामुक्ति के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। प्रदेश के पेसा मोबिलाइजर्स की सेवामुक्ति के विरोध में मंगलवार को पेसा मोबिलाइजर्स ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार गौरव शुक्ला को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश के 5254 पेसा मोबिलाइजर्स को सेवामुक्त करने संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए तथा सभी मोबिलाइजर्स को यथावत बहाल रखा जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि पेसा मोबिलाइजर्स लंबे समय से आदिवासी एवं दुर्गम क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने, पेसा एक्ट एवं वनाधिकार कानून के प्रति जागरूकता फैलाने, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
पेसा मोबिलाइजर्स का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक सेवामुक्त किए जाने से हजारों युवाओं की आजीविका प्रभावित होगी। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सेवामुक्ति आदेश को तत्काल वापस लिया जाए, सभी पेसा मोबिलाइजर्स को पुनः बहाल किया जाए तथा आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रखा जाए।
इस दौरान जयस जिला अध्यक्ष विजय पटेल जयस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कंगाली, धनराज ठाकुर, रंजीत पोते अजमेर ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर सचिन ठाकुर सहित जयस के कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।



