मध्य प्रदेश

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिक कृष्णकुमार उपाध्याय को पुष्प चक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी

दमोह। सुरेका कालोनी दमोह निवासी पूर्व सैनिक कृष्णकुमार उपाध्याय का निधन दिनाँक 06.12.24 को हो गया। एवं उनकी अतिम यात्रा 07.12.24 को संम्पन्न हुई। यात्रा में पूर्व सैनिक-कप्तान के के मिश्रा, सूबेदार मेजर-नोनेबाल अठया, नायव सुवेदार रामसेवक पटेल एवं भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवार जन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश की ओर से दमोह जिले के प्रभारी कल्याण संयोजक, सैनिक कल्याण-कप्तान उत्तम लाल गुप्ता द्वारा पुष्पचक्र अर्पित किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु शोक सभा का अयोजन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Related Articles

Back to top button