मध्य प्रदेश
प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उमरियापान सचिव और जीआरएस को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, परिवहन एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा और निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान के सचिव सतीश गौतम और रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया था।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों के द्वारा सेवा भाव से कार्य करने से समाज और गांवों को गौरवान्वित किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण, जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी, उपयंत्री मनीष हल्दकार, अजय त्रिपाठी, मयंक चौरसिया आदि उपस्थित रहें।



