मध्य प्रदेश

आदिवासी मढ़ई मेले में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व मंत्री रामपालसिंह हुए शामिल

आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में मढ़ई मेला में ढालों की पूजा
सिलवानी । दीपोत्सव की धूमधाम के बाद आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मढ़ई मेला महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मढ़ई मेला आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसमें दूर-दूर से लोग भाग लेने आते हैं। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होता है। इस वर्ष मेले में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री रामपालसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष तरूवरसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी सहित ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ की सरपंच सविता राजेश राय सम्मिलित हुए, जिससे इस आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।
मढ़ई मेला कार्यक्रम के प्रारंभ में मढ़ई माता का पूजन, गोवर्धन पूजा एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 50 लाख के विभिन्न विकास कार्य अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य जैथारी, स्टॉप डेम निर्माण कार्य सर्रा, स्टॉप डेम चैनपुर का शिलान्यास किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।
पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने अपने संबोधन कहा कि मढ़ई मेले को आदिवासी समाज की संस्कृति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह मेला केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की परंपराओं, मान्यताओं, और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए।
मेले में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज़ में धार्मिक मढ़ई मेला में सम्मिलित हुआ यह मेला धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान है। मढ़ई मेला सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठानों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मड़ई मेंले में शामिल आस्था का प्रतीक मोरपंख लगी हुई पवित्र ढ़ालों का पूजन कर प्रसाद वितरित किया, और मेला भ्रमण कर उपस्थित जन समूह से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम का संचालन प्रतापगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय ने किया, इस अवसर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
मढ़ई मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, कार्यकम में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button