अपनी मां के साथ उनके सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाइए : राज्यमंत्री लोधी

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में किया पौधारोपण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी तेंदूखेड़ा के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में पहुंच कर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधों का रोपण किया।
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा एक पेड़ मां के नाम रोपण कर उसकी रक्षा करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा सतत जीवन शैली अपनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप पौधे का रोपण करें। राज्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आप भी अपने शहर, प्रदेश और देश को बेहतर बनाने में योगदान दें। अपनी मां के साथ मिलकर उनके सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाइए। यह आपकी तरफ से माँ को एक अनमोल उपहार होगा।



