रघुवंशी समाज भवन के लिए विधायक देवेंद्र पटेल ने दिए 3 लाख रुपये

सिलवानी। उदयपुरा में निर्माणाधीन क्षत्रिय रघुवंशी समाज भवन के निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल ने 3 लाख रुपए की राशि प्रदान की है। समाज के लिए भवन निर्माण का कार्य वर्तमान में जारी है। विधायक द्वारा दिए गए सहयोग पर रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह रघुवंशी ने विधायक देवेंद्र पटेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। वहीं रघुवंशी युवा संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय पटेल हमीरपुर ने भी विधायक का आभार जताया।
समाजजनों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज के सहयोग से भवन का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस भवन से समाज के विभिन्न कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को एक स्थायी स्थान मिल सकेगा।



