विधायक देवेंद्र पटेल ने प्राचीन तिनधरु धाम मंदिर में भगवान शिव का किया जलाभिषेक की पूजन अर्चना

भगवान शिव से क्षेत्र वासियों के लिए की सुख शांति समृद्धि की कामना
सिलवानी। तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंअरखेड़ी के प्राचीन तिनधरु धाम मंदिर प्रांगण में बसंत पंचमी से मेले का शुभारंभ मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील रघुवंशी तथा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया है। शनिवार को विधायक देवेंद्र पटेल तिनधरु धाम मेले पहुंचे। विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा तिनधरु धाम मंदिर परिसर में स्थित भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक स्नान, पंचगम स्नान किया गया तथा भगवान शिव से क्षेत्र वासियों के लिए भगवान शिव से सुख शांति समृद्धि की कामना की। भगवान शिव की पूजा अर्चना पंडित प्रभाकर व्यास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। मेले के समारोह को संबोधित करते हुए सिलवानी विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर है, मेलों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। श्री पटेल ने कहा कि प्राचीन संस्कृति को बचाने में मेले की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुंअरखेड़ी के अन्तर्गत आने वाले तिनधरु धाम मेला एक खास पहचान रखता है। देवेन्द्र पटेल ने मेले में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की तिनधरु धाम शिव मंदिर यह बहुत प्राचीन मंदिर है समिति द्वारा किये जा रहे निरंतर मेले के आयोजन से ग्रामीण को संस्कृति के साथ प्राचीन परंपरा देखने को मिलती है। साथ ही धार्मिक परंपराएं मजबूत होती है श्री पटेल द्वारा मंदिर मेले में दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों से जनसंवाद कर मेले में बाहर से आई दुकानों का निरीक्षण किया जाकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री पटेल ने कहा कि मेले में आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस अवसर पर पंडित नारायण सूत्री, सुशील रघुवंशी, भोलेशंकर रघुवंशी, कुलदीप सूत्री, संतोष यादव, विसाम लोधी आदि उपस्थित रहे।



