धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 10 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 10 फ़रवरी 2025
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – पौष मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि : सोमवार माघ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 06:57 PM तक उपरांत चतुर्दशी
✒️ तिथि स्वामी – त्रियोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी है त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है ।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र पुनर्वसु 06:00 PM तक उपरांत पुष्य
🪐 नक्षत्र स्वामी : पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति और राशि स्वामी बुध हैं। इस नक्षत्र की देवी अदिति हैं।
⚜️ योग : प्रीति योग 10:26 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
प्रथम करण : कौलव – 07:08 ए एम तक तैतिल – 06:57 पी एम तक
द्वितीय करण : गर – 06:52 ए एम, फरवरी 11 तक वणिज
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:30:00 A.M से 09:52:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:29:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:31:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:20 ए एम से 06:12 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:46 ए एम से 07:03 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:26 पी एम से 03:10 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:05 पी एम से 06:31 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:08 पी एम से 07:25 पी एम
💧 अमृत काल : 03:36 पी एम से 05:12 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 11 से 01:01 ए एम, फरवरी 11
सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:01 पी एम से 07:03 ए एम, फरवरी 11
❄️ रवि योग : 06:01 पी एम से 07:03 ए एम, फरवरी 11
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – रवि योग/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ सोम प्रदोष व्रत/ श्री विश्वकर्मा जयन्ती/ डेझर्ट उत्सव तीन दिवस (जैसलमेर रा.), क्रांतिकारी सोहनलाल पाठक स्मृति दिवस, राजनीति राजेश पॉयलट जन्म दिवस, दिल्ली भारत की राजधानी स्थापना दिवस, कुमार विश्वास हिंदी भाषा के अग्रणी कवि जन्म दिवस, पंजाब के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह जन्म दिवस, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जन्म दिवस, प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी स्मृति दिवस, विश्व दलहन दिवस, राष्ट्रीय छाता दिवस, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
वास्तु शास्त्र के अनुसार पिता-पुत्र के बीच तनाव का सबसे बड़ा कारण घर के उत्तरी-पूर्वी कोने का दूषित होना है। इस कोने में किसी भी प्रकार के वास्तु दोष होने के कारण ही पिता-पुत्र में झगड़े होते हैं। इसलिए इन सबसे छुटकारा पाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही इस दिशा में कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपस में मन-मुटाव होता है और सब एक-दूसरे से ईर्ष्या करने लगते हैं। अगर आप भी घर में पिता और पुत्र के बीच अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं, तो हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखें।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
सुबह उठते ही सबसे पहले उम्र के हिसाब से अगर छोटे बच्चे हैं तो एक क्लास बड़े हैं तो दो से तीन ग्लास पानी पी लें. याद रखें सुबह का पानी कुल्ला करने से भी पहले पीना चाहिए. और साथ हीं यह भी याद रखें की पानी कभी भी घूट – घूट कर धीरे-धीरे और बैठकर हीं पीना चाहिए.
सुबह का लार है अनमोल कहते हैं सुबह का लार पेट के लिए बेहद लाभदायक होता है. जब आप पानी पीते हैं तो रात भर मुंह में जमा लार पानी के साथ आपके पेट के अंदर जाता है. जो पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. अगर आपका पेट अच्छा रहेगा तो और सब भी अच्छा, इसलिए सुबह की लार बेहद कीमती है. इसे यूं ही बर्बाद ना करें.
किडनी का दोस्त सुबह की लार ही नहीं पूरे दिवस व जीवन पर्यंत जब हम पानी को मुँह में घुमा घूमा कर पीते हैं जिसके कारण पानी में लार घुल कर पेट में जाता है और पेट से अन्य उपांगों में उन सभी उपांगों को स्वस्थ रहने में मदद करता है अमेरिका के डॉक्टर ने 12 वर्ष शोध करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचे की घुट घुट पानी पीने वाले किडनी रोगी का डायलसिस की प्रक्रिया में कमी आती है और अंत में किडनी पूणतः स्वस्थ हो जाती है।
🩸 आरोग्य संजीवनी 💊
नश पर नश चढ़ने का उपाय:- प्रदाह शमन और रक्त शोधन के लिए मंजिष्ठा, लहसुन, आंवला आदि का प्रयोग किया जाता है। मंजिष्ठा एक प्रभावी रक्त शुद्धिकारक औषधि के रूप में जानी जाती है जो रक्त को शुद्ध करने और पतला करने में मदद करती है। इसके अलावा यह औषधि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव भी प्रदर्शित करती है जो वैरिकाज़ वेंस के विषाक्त प्रभावों को शांत करता है।
रक्तवाहिकाओं में तनाव को कम करने में मंडुकपर्णी अत्यंत गुणकारी औषधि मानी जाती है। मुनक्के (लाल अंगूर) के बीजों का अर्क रक्त वाहिकाओं को चौड़ा (वेसोडाईलेटर) करने का काम करता है। भृंगराज की पत्तियों का रस प्रभावित अंग पर लगाने से लाभ होता है।
यूरोप में सदियों से हॉर्स चेस्टनट के बीज और बुचर्स ब्रूम (रस्कस एक्यूलेटस) की जड़ का प्रयोग वेरीकॉस वेंस के उपचार में किया जाता रहा है। एप्पल साइडर विनेगर को भी लाभकारी बताते हैं।
📗 गुरु भक्ति योग 🕯️
बरसात के दिन आनेवाले थे एक चिड़िया अपने बच्चों के साथ आश्रय बनाने के लिये नदी किनारे गयी। वहाँ दो पेड़ थे, उसने एक पेड़ से कहा- “बरसात से बचने के लिये मैं और मेरे बच्चे तुम्हारी डाल पर अपना घौंसला बना लें ?” पेड़ कभी किसी को भी आश्रय देने से मना नहीं करते किन्तु उस पेड़ ने बड़ी ही बेरुखी के साथ चिड़िया को इन्कार कर दिया। चिड़िया फिर वहीं दूसरे पेड़ के पास गयी तो उस पेड़ ने चिड़िया को अपना आश्रय बनाने की अनुमति दे दी।
बरसात के दिन आरम्भ हुए एक दिन तेज बर्षा आयी उस बर्षा को पहला पेड़ झेल नहीं पाया और उखड़कर नदी में बह गया। पेड़ को बहता देखकर चिड़िया बोली- “ऐ पेड़, एक दिन मैं तुमसे आश्रय माँगने आयी थी परन्तु तुमने बड़ी ही बेरूखी से मना कर दिया था, तुम्हारी उसी बेरूखी की सजा आज भगवान् ने तुम्हें दी है जो तुम नदी में बहे जा रहे हो।”
पेड़ ने बड़े ही शान्त भाव से उत्तर दिया- “मैं जानता था मेरी जड़ें कमजोर हैं, और इस बारिश में टिक नहीं पाऊँगा, मैं तुम्हारी और बच्चे की जान खतरे में नहीं डालना चाहता था, इसलिये तुम्हें सख्ती से मना करना पड़ा। मना करने के लिए मुझे क्षमा कर दो, और ये कहते-कहते पेड़ बह गया।”
किसी के इन्कार को हमेशा उनकी कठोरता न समझें। क्या पता उसके उसी इन्कार से आप का भला हो, कौन किस परिस्थिति में है शायद हम नहीं समझ पायें, इसलिए किसी के चरित्र और शैली को उनके वर्तमान व्यवहार से ना तौलें।
••••••✤••••┈••✦🐚✦•┈•••••✤•••••
⚜️ त्रयोदशी तिथि के देवता मदन (कामदेव) हैं। शास्त्रानुसार भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पुत्र हैं भगवान कामदेव। कामदेव प्रेम और आकर्षण के देवता माने जाते हैं। जिन पुरुषों अथवा स्त्रियों में काम जागृत नहीं होता अथवा अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षण कम हो गया है, उन्हें आज के दिन भगवान कामदेव का उनकी पत्नी रति के साथ पूजन करके उनके मन्त्र का जप करना चाहिये। कामदेव का मन्त्र – ॐ रतिप्रियायै नम:। अथवा – ॐ कामदेवाय विद्महे रतिप्रियायै धीमहि। तन्नो अनंग: प्रचोदयात्।
आज की त्रयोदशी तिथि में सपत्निक कामदेव की मिट्टी कि प्रतिमा बनाकर सायंकाल में पूजा करने के बाद उपरोक्त मन्त्र का जप आपका वर्षों का खोया हुआ प्रेम वापस दिला सकता है। आपके चेहरे की खोयी हुई कान्ति अथवा आपका आकर्षण आपको पुनः प्राप्त हो सकता है इस उपाय से। जो युवक-युवती अपने प्रेम विवाह को सफल बनाना चाहते हैं उन्हें इस उपाय को करना चाहिये। जिन दम्पत्तियों में सदैव झगडा होते रहता है उन्हें अवश्य आज इस उपाय को करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button