विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर स्थल का निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के सौजन्य से एवं पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविर स्थल पर मरीजों के पंजीयन, उपचार व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।
बताया गया कि दो दिवसीय इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा ।



