मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल के नवगठित पदाधिकारियों को विधायक ने किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान की नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के नेतृत्व में उमरियापान मंडल कार्यालय पचपेढी में सम्पन्न हुई।
सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के तेल चित्र पर तिलक बंदन माल्यार्पण कर बैठक का शुभाराम किया गया। इसके पश्चात् मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व दिया है पार्टी को विश्वास दिलाता हु कि तन मन धन से पार्टी की सेवा करूंगा एवं भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। इसके पश्चात विधायक धीरेन्द्र बहादुरसिंह ने अपने मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है । इन्हीं कार्यकर्ता की बदौलत ही विश्व की सबसे पार्टी बनी है।
इसके पश्चात नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को को बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुष्पहार एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान कालूराम चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम एवं गोविंद प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ट नेता राजेश (राजा) चौरसिया, किसान संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, जितेन्द्र अरोरा, कोमल गोस्वामी, अज्जू सोनी, प्रदीप चौरसिया, राजू गर्ग, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम, मंडल उपाध्याक्ष प्रमोद असाटी, पूरण राय, सुशील महोबिया, मनीषा/प्रदीप चौरसिया, मंडल मंत्री राकेश दहिया, वेदप्रकाश हालदार, मिडिया प्रभारी चंद्रेश चौरसिया, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, शैलेन्द्र झरिया, रिंकी मेहरा, बूथ इकाई अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, यतींद्र गौतम, अनिल नामदेव, अतुल चौरसिया, अरुण गुप्ता, नंदू नामदेव, बल्लू ठाकुर, सरपंच चेतराम पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मंच का संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने एवं आभार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button