क्राइम

मां ने 13 वर्षीय बेटे, 10 साल की बेटी के साथ खाया जहर

उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना
उज्जैन ।1 40 साल की महिला ने रविवार रात भोजन के बाद 13 साल के बेटे और 10 साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी गटक लिया। देर रात हालत बिगड़ी तो तीनों उल्टियां करने लगे। बेटे ने सूझबूझ दिखा नाना और पड़ोसी को भी फोन कर दिया। रात 3 बजे पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे। तड़के महिला सीमा त्रिवेदी निवासी मनासा (नीमच) की मौत हो गई, बच्चे निजी अस्पताल में हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। एसआइ दिनेश बरखेड़े के अनुसार घर से सुसाइड नोट भी मिला, मर्जी से कदम उठा रही हूं, कोई जिम्मेदार नहीं, लिखा है। सीमा त्रिवेदी निवासी मनासा (नीमच) दस दिन से अक्षत उम्र 13 साल और बेटी माही उम्र 10 साल के साथ चिमनगंज की रतन एवेन्यू के मकान में रह रही थी। तीनों छुट्टियां मनाने आए थे। सीमा के भाई सोहन ने बताया कि तड़के 3 बजे अक्षत ने पिता बालकृष्ण को फोन पर सूचना दी इसके बाद वे उज्जैन पहुंच गए।
मां ने बताया- प्रसाद है
मजिस्ट्रेट के सामने बच्चों अक्षत और बेटी माही ने बयान में बताया कि मां और पिता में कभी विवाद नहीं हुआ। रात को खाने के बाद मां ने पावडर हाथ में दिया और कहा यह प्रसाद है खा लो। उन्होंने भी हमारे सामने प्रसाद खाया।
पति सुपरवाइजर
सीमा का विवाह 2012 में हुआ। पति कमल त्रिवेदी दिलीप बिल्डकॉन में सुपरवाइजर हैं। उनका मंदसौर के पास काम चल रहा है। इसी बीच पत्नी बच्चों को लेकर अपने उज्जैन के मकान में आ गईं।
भाई सोहन के अनुसार दोनों में कभी विवाद सामने नहीं आया। रविवार शाम तीनों बाजार से खरीदारी कर घर लौटे और साथ भोजन किया।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button