सकल दिगम्बर जैन समाज रायसेन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में सकल दिगम्बर जैन समाज ने जुलूस निकाल कर जताया विरोध
रिपोर्टर : राकेश जैन
रायसेन । सकल दिगम्बर जैन समाज ने जैन आचार्य मुनि 108 श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में वाहन जलूस निकाला। समाज के प्रचार प्रसार व्यवस्थापक राकेश जैन ने बताया कि जलूस का शुभारंभ पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से हुआ और नगर के बाजार एवं मुख्य चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद को ज्ञापन सौंपा और घटना पर विरोध जताया ।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगांव जिले में हीरेखोडी स्थित पार्श्वनाथ जैन आश्रम में जैन समाज के संत कामकुमार नंदी जी की 5 जुलाई को आरोपी हसन दलायत एवं नारायण मौला ने निर्मम हत्या कर दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए थे। इस हत्याकांड के विरोध में रायसेन की सकल दिगम्बर जैन समाज ने सागवाड़ा में हत्याकांड के विरोध में जुलूस निकाला। मौन जुलूस नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद सकल दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने डिप्टी कलेक्टर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज की मुख्य मांग थी मुनि जी के हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो कर्नाटक के डीजीपी पुलिस या एसपी बेलगावी दुखद घटनाक्रम पर वीडियो संदेश जारी करें निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट्रेक कोर्ट में सुना जाए जैन संतों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। इसके साथ जैन संतो की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग भी की है।
इस जुलूस में महिलाओं की भागीदारी भी काफी संख्या में रही सर्वप्रथम पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से नारे लगाते हुए सभी अपने वाहनों से कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और वहां से भी जैन मुनियों की रक्षा करो मुनि के हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए गए उधर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर घटना पर अपना रोष व्यक्त किया कर्नाटक और केंद्र सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।



