हेल्थ

विकास खंड सिहोरा में आयोजित होगे स्वास्थ्य शिविर, आज से प्रारम्भ हुये

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामींण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों को लेकर स्वस्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किये । सिहोरा विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार मौसमी बीमारी और संक्रमण के रोक थाम व नियंत्रण को लेकर बुधवार 23 अगस्त को इन ग्रामीण क्षेत्र के गांधीग्राम से प्रारम्भ किया गया है ये शिविर आगें अगरिया, 24 अगस्त को खितौला वार्ड नं 17 में साथ ही ग्राम पंचायत रमखिरिया और 26 अगस्त को बुधारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। वही आने वाले मरीजो की आवश्यक जांच और औषधीयो का भी वितरण इस शिविरों में किया जाएगा। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान द्वारा आगामी आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरो के सफल आयोजन हेतु उपरोक्त कार्य क्षेत्र की सभी CHO, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सा अधिकारियों के आदेश जारी किए गए हैं । और आमजन से अपील की गई है की आयोजित होने वाले सभी स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ हेतु जरूर प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button