मध्य प्रदेश

मप्र राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज ।
रविवार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक के निर्वाचन सम्पन्न हुए। जिसमें सर्व सम्मति से तहसील शाखा में अध्यक्ष पद के लिए अरूण कुमार रैकवार, सचिव उमाकांत तिवारी, एवं कोषाध्यक्ष जीवन सिंह लोधी को बनाया गया।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सचिव शैलेन्द्र उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा को सर्व सम्मति से चुना गया है।
निर्वाचन में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव हेमंत सराठे पर्यवेक्षक एवं संभागीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय सह पर्यवेक्षक की उपस्थिति में निर्वाचन सम्पन्न कराया।
उक्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बीईओ नारायणदास साहू, मान सिंह लोधी, देवी सिंह, दंगल सिंह, बन्टूलाल बरकरे, एमएल बघेल, हरिशंकर गुप्ता, मिटठूलाल प्रजापति, अनुज पाण्डेय, शिवनारायण रावत, सुनील राय, सतीश सक्सेना, अनिल राठोर, जषवंत विश्वकर्मा, प्रकाश कुशवाहा, नन्दलाल सिंह, शिवनरायण रावत, ओंकार लोधी, विनोद तिवारी, बृजेश तिवारी, ललित कोमल नायक, राजेश रिछारिया, देवेन्द्र जैन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button