मध्य प्रदेश

युवा ब्राम्हण महासभा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज ।
ब्राम्हण महासभा बेगमगंज, सुल्तानगंज के तत्वाधान में युवा ब्राम्हण महासभा के कार्यकारी युवा अध्यक्ष को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक सुल्तानगंज के श्रीराम रसिया हुनमान मंदिर में ब्राम्हण महासभा ब्लाक अध्यक्ष महादेव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां पर सुल्तानगंज के युवा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से अन्नु शुक्ला को युवा ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही महामंत्री दिलीप तिवारी को बनाया गया है। बैठक के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित लोंगों ने हारमाला पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर ब्राम्हण महासभा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव प्रसाद शर्मा, शिवनारायण ब्यास, हरप्रसाद मिश्रा, बीरेंन्द्र पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, आदित्य रावत, सत्यजीत दुबे, कुलदीप चतुर्वेदी, अर्पित मिश्रा, प्रदीप कारोलिया, सुनील शुक्ला, हल्के तिवारी, मुकुल पाण्डेय, जुगलकिशोर देवलिया, माधव प्रसाद शुक्ला, कुलदीप शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button