धार्मिक
संगीतमय श्री राम कथा 9 दिसंबर सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ

रिपोर्टर: रीना विनोद मालवीय
रायसेन। गैरतगंज में सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री अंकुश तिवारी की मधुर आवाज में संगीतमय श्रीराम कथा 9 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक समय दोपहर 1बजे से शाम 5 बजे तक, स्थान जनपद पंचायत प्रांगण गैरतगंज में आयोजित की जा रही हैं।
आयोजक सनातन सेवा समिति गैरतगंज ने श्रीराम कथा मे समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को सादर आमंत्रित किया है।



